टिकाऊ आजीविकाएँ
पूअरेस्ट एरियास सिविल सोसाइटि (पैक्स) कार्यक्रम सामाजिक रूप से बहिष्कृत समूहों के लिए आजीविका अवसरों (जैसे रोज़गार, भूमि अधिकार और कौशल) पर भेदभव रहित पहुँच को बढ़ावा देता है।
हमारा उद्देश्य भारत में सामाजिक रूप से बहिष्कृत समूहों के सामने आने वाली सबसे गंभीर बाधाओं को संबोधित करना और लोगों को अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए अवसरों और अधिकारों पर पहुँच की सुविधा में सहायता करना है।
हमारे टिकाऊ आजीविका विषय पर केन्द्रित हैं:
-
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत काम पर भेदभाव रहित पहुँच।
-
अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वन वासी (वन अधिकारों को मान्यता) अधिनियम 2006 (एफ.आर.ए.) के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति सामूहिक और पारंपरिक वन वासियों को भूमि प्राप्त करने के लिए उनकी क्षमता निर्माण करना।
-
राजस्व भूमि पर स्वामित्व प्राप्त करने में से बहिष्कृत समूहों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करना।
- अपने आजीविका विकल्पों में विविधता लाने के लिए सामाजिक रूप से बहिष्कृत समूहों के लिए संसाधनों और कौशल पर समान पहुँच की सुविधा सुनिश्चित करना।
»




