आईफरस्ट कन्सारशिअम

इंडियन फोरम फॉर इनक्लूसिव रिस्पॉन्स एण्ड सोशल ट्राँसफोरमेशन (IFIRST)- आइफरस्ट कन्सारशिअम पैक्स का प्रबंधन करता है।

आईफरस्ट कन्सारशिअम  एक सक्रिय टीम है जो एक सामूहिक उद्देश्य और आशय - ऐसा माहौल तैयार करना जहाँ सामाजिक रूप से बहिष्कृत समूह उनके हक एवं अधिकारों को प्राप्त करने में सहज महसूस करें - से बंधे हुए हैं।

आईफरस्ट  का नेतृत्व

आईफरस्ट कन्सारशिअम केरिटास इंडिया (CARITAS INDIA), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ दलित स्टडीज (IIDS), एक्सैस (ACCESS) डिवेलपमेंट सर्विसेस, और फाइनेनशियल मैनेजमेंट सर्विसेस फाउंडेशन (FMSF), के साथ साथ क्रिश्चियन एड (CHRISTIAN AID) के नेतृत्व में कार्य करता है। आईफरस्ट कन्सारशिअम के सदस्य संस्थाएँ सामाजिक बहिष्कार और भारत में गरीबी से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञता के लिए अंतरराष्ट्रीय तौर पर जानी जाती हैं। आईफरस्ट कन्सारशिअम शोध, नीति और पैरवी, जवाबदेही और आजीविका अवसरों को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक बहिष्कार को संबोधित करता है। 
 

आईफरस्ट कन्सारशिअम सदस्य

क्रिश्चियन एड (CHRISTIAN AID) विकास और आपातकाल के लिए अनुदान देने वाली यू.के. की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। यह संप्रदाय, नस्ल, जाति, वर्ग या जेंडर पर ध्यान दिए बिना गरीबों की सहायता करती है। यह सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से 56 देशों में कार्य करती है। क्रिश्चियन एड नगर समाज संस्थाओं को सहायता दे, भारत में 50 वर्षों से अधिक समय से काम कर रही है।
क्रिश्चियन एड वेबसाइट पर जाएँ।
 

केरिटास इंडिया (CARITAS INDIA) की स्थापना 1962 में हुई। विकास और मानवीय कार्यों में यह बड़ी स्वायत्त भारतीय एजेंसियों में से एक है। इसका मिशन विकास कार्यों, पैरवी, जेंडर समता और आपदा राहत तथा पुनर्वास के माध्यम से गरीब और सामाजिक रूप से बहिष्कृत व्यक्तियों की गरिमा को वापस लौटाना है। केरिटास इंडिया 300 कार्यान्वयन सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य करता है।
केरिटास इंडिया वेबसाइट पर जाएँ।
 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ दलित स्टडीज (IIDS) सामाजिक बहिष्कार, सामाजिक रूप से बहिष्कृत समूहों और समावेशित नीतियों पर शोध का भारत में प्रमुख सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान है। अनुभवजन्य और सैद्धाँतिक शोध, नीति और पैरवी कार्य के लिए यह अंतरराष्ट्रीय रूप से ख्याति प्राप्त है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ दलित स्टडीज (IIDS) वेबसाइट  पर जाएँ।
 

एक्सैस डिवेलपमेंट सर्विसेस (ACCESS) एक राष्ट्रीय तकनीकी-सेवा संस्था है। यह आजीविकाओं, सूक्ष्म वित्त और संस्थागत क्षमता मज़बूतीकरण पर कार्य करती है। यह व्यवहार्य आजीविका के दीर्घोपयोगी, बढ़ाने योग्य और दोहराने योग्य मॉडल तैयार करती है।
एक्सैस (ACCESS) डिवेलपमेंट सर्विसेस वेबसाइट पर जाएँ।
 

फाइनेनशियल मैनेजमेंट सर्विसेस फाउंडेशन (FMSF) दक्षिण एशिया में वित्तीय, कानूनी और शासन के मुद्दों में जवाबदेही को बढ़ावा देने वाली एक विकास संसाधन संस्था है। एफ.एम.एस.सी. वित्तीय निगरानी, परामर्श, आंकलन, समीक्षाएँ और मूल्यांकन, प्रशिक्षण और शोध करती है।
फाइनेनशियल मैनेजमेंट सर्विसेस फाउंडेशन (FMSF) वेबसाइट पर जाएँ।

समाचार और विचार

Women with RSBY smartcards, Gumla Jharkhand
गुमला में आर.एस.बी.वाई के बारे में जागरूकता
DFID visit to MVM-Muzaffarpur, Bihar
मुसाहर समुदाय को भेदभाव का सामना करना पड़ता है
Group discussion in west bengal
पैक्स के साथ पश्चिम बंगाल के कार्यक्षेत्र का दौरा
Picture courtesy - Jansahas
पैक्स भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में काम करता ह