पूअरेस्ट एरियास सिविल सोसाइटि के बारे मे
पूअरेस्ट एरियास सिविल सोसाइटि (पैक्स) यू.के. सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग - डी.एफ.आई.डी. का कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य भारत में सामाजिक रूप से बहिष्कृत समूहों और सामान्य जनता के बीच खुशहाली की स्थिति के अंतर को कम करना है।
हम समावेशित स्थानीय, जिला और राज्य स्तरीय नीतियों, कार्यक्रमों और संस्थाओं को प्रोत्साहन देने के माध्यम से सामाजिक रूप से बहिष्कृत समूहों को उनके हक एवं अधिकारों की प्राप्ति में सहायता के लिए नगर समाज संस्थाओं के साथ कार्य करते हैं।








